17 से शुरू होगा रबिंद्र संगीत, नजरुल गीति जैसी प्रतियोगिताएं शुरू
भिलाई| कालीबाड़ी सेक्टर-6 और जेएमसी लाइव रबिंद्र संगीत, नजरुल गीति, लोक गीत आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित करने जा रहा है। यह 17 से 19 मई तक चलेंगी। इसके लिए आयु वर्ग को 5 वर्गों में बांटा है। ग्रुप ए में 6 से 12 वर्ष, ग्रुप बी में 13 से 18 वर्ष, ग्रुप सी में 19 से 25, ग्रुप डी में 26 वर्ष और ओपन एज रखा गया है।