कलमकार मंच का प्रतिभा प्रदर्शन व कवि सम्मेलन 16 को होगा
भिलाई |छत्तीसगढ़ कलमकार मंच की ओर से 16 मई को दोपहर दो बजे कर्मा विद्यालय सुपेला में प्रांतीय सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें सम्मान समारोह और प्रतिभा प्रदर्शन कवि सम्मेलन भी होगा। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष इंद्रजीत दादर और महासचिव हर्षदेव साहू ने बताया कि पहले सत्र का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव डॉ. बलदाऊ राम साहू करेंगे। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन और संगवारी सम्मान आयोजित होगा।