सुपर ओवर में जीता पीसीसी स्ट्राइकर, क्लासिक को 7 रनों से दी शिकस्त, आयुष ने लिए 3 विकेट
पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब द्वारा दुर्ग के मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे पीसीएल-2018 में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला देखने मिला। पीसीसी क्लासिक और पीसीसी स्ट्राइकर के बीच खेले गए इस मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला। जिसमें स्ट्राइकर ने 7 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीसी क्लासिक ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 92 रन बनाए। जिसमें हर्षवर्धन ने 26 और प्रथम जाचक ने 18 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर की शुरुआत भी उतनी अच्छी नहीं रही। स्ट्राइकर की टीम भी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन पर सिमट गई। जिसमें राजेंद्र ने 18 रन का योगदान दिया। दोनों ही टीम के बीच मैच टाई हुआ। जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया। जिसमें स्ट्राइकर ने 9 रन बनाए। और क्लासिक ने 2 रन। स्ट्राइकर 7 रनों से विजयी रहा।
आयुष सिंग ने झटके 3 विकेट: स्ट्राइकर के स्टार गेंदबाज आयुष सिंग ने क्लासिक के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। आयुष के अलावा राजेंद्र और वेदांश ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं क्लासिक के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए स्ट्राइकर को 92 रनों पर रोका। क्लासिक के आशय अग्रवाल ने 3 विकेट हासिल किए तो हर्षवर्धन अर्पित ने 2 विकेट।
मैच जीतने के बाद क्लासिक की टीम ने इस तरह खुशी जताई।