ग्रास रूट: फाइनल में आदर्श कन्या स्कूल ने 1-0 से जीता मैच
भिलाई| बालिका वर्ग ग्रास रूट फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बालिका अंडर-19 वर्ग में आदर्श कन्या स्कूल दुर्ग ने एमजीएम स्कूल सेक्टर-6 को 1-0 से हराया। वहीं अंडर-12 में बोलोगाना ने फाइटिंग स्टार को 3-2 से हराया। 3 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 4 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं बालक वर्ग के भी मुकाबले खेले गए जिसका फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।