सोलंकी की फिरकी में फंसा बिलासपुर 121 पर किया ढेर, दुर्ग को 73 की बढ़त
रियाजुद्दीन स्मृति अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के दूसरे दिन दुर्ग के बांए हाथ के स्पिनर गेंदबाज सौरभ सोलंकी (37 रन, 7 विकेट) की फिरकी के दम पर पहली पारी में बढ़त बना ली है। दुर्ग ने बिलासपुर की पहली पारी को 121 रनों पर समेटने के बाद 73 रनों की बढ़त हासिल की। पहली पारी में दुर्ग 194 रनों पर ऑलआउट होने के बाद के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी कर टीम को बढ़त दिलाकर फाइनल में पहुंचने के रास्ते को आसान किया।
मैच के पहले दिन बिलासपुर के एजाज ने 7 विकेट लिए थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दुर्ग ने अपनी दूसरी पारी में 54.2 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 73 मिलकर दुर्ग ने कुल 189 रनों की बढ़त बना ली है। फाइनल में पहुंचने के लिए बिलासपुर को मैच के अंतिम दिन उलटफेर कर मैच जीतना होगा। वहीं दुर्ग मैच ड्रॉ करना चाहेगा।
मैच के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने धीमी गति से रन बनाए।
64 रनों पर गंवाए 6 विकेट
पहला विकेट गिरने के बाद दुर्ग की पारी लडख़ड़ा गई। ओपनर आदित्य (31) रन को यमन ने बोल्ड कर 64 रनों पर दुर्ग को दूसरा झटका दिया। श्रेयस मुखर्जी (3) रन को एजाज ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले शिवम गिरी (11) रन को एजाज ने आउट किया। 78 रन पर चार विकेट गिरने के बाद अमन मिश्रा (15) रन के साथ सौरभ सोलंकी ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 105 रनों तक पहुंचाया। अमन मिश्रा (15) रन को दुर्गेश ने आउट किया।
42 रन बनाने में बिलासपुर के गिर गए पांच विकेट
रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेले जा रहे रियाजुद्दीन स्मृति अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर ने 52 रनों पर तीन विकेट से आगे की पारी शुरू की। दिन के पहले ओवर की चौथी गेंद पर शिवा (19) रन को सोलंकी ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया। अब्दुल को सौरभ ने खाता भी नहीं खोलने दिया। 42 रनों पर बिलासपुर के 5 विकेट आउट हो गए।
सनी ने बनाए 31 रन तो सौरभ ने लिए 7 विकेट
94 रनों पर आठ विकेट गिरने के बाद सनी ने हर्षित (13 रन) के साथ 18 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 112 रनों तक पहुंचाया। हर्षित को सौरभ ने आउट किया। हर्षित के आउट होने के बाद सनी ने 31 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 121 रनों तक पहुंचाया। मैच के दूसरे दिन दुर्ग ने शानदार गेंदबाजी कर मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली। सौरभ ने 37 रन देकर 7 विकेट लिए। दिपांशु ने 59 रन देकर तीन विकेट लिए।
अच्छी शुरुआत, पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े
पहली पारी में बढ़त लेने के बाद दुर्ग ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। टीम का पहला विकेट 51 रन पर आयुष (33) रन के रूप में गिरा। आदित्य सिंह (31 रन) व आयुष (33 रन) के बीच पहले विकेट लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। आयुष को एजाज ने आउट किया। सौरभ ने 22 रन की पारी खेलकर टीम को 116 रनों तक पहुंचाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दुर्ग ने 54.2 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बना लिए हैं।
214 रनों पर ऑल आउट हुई रायपुर, बीसीए ने जवाब में बनाए 1 विकेट पर 24 रन
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भिलाई
इंटर डिस्ट्रिक्ट सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन रायपुर की पारी 214 रनों पर समाप्त हुई। भिलाई में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में रायपुर ने दूसरेे दिन 128.4 ओवर में 214 रन बनाए। जवाब में बैटिंग करने आई बीसीए की टीम ने खेल खत्म होने तक 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हंै। रायपुर की तरफ से प्रभांश ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। प्रभांश ने 125 गेंद में एक छक्के और 6 चौके की मदद से 63 रन बनाए। प्रभांश के अलावा वेदांश ने 118 गेंदों पर 24 और उत्कर्ष तिवारी ने 83 गेंदों में 30 रनों की पारी खेल कर रायपुर का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। बुधवार को मैच का अंतिम दिन है। ऐसे में बीसीए के खिलाड़ी जल्द से जल्द रायपुर पर लीड लेना चाहेंगे। ताकि पहली पारी में लीड के आधार पर टीम फाइनल में पहुंच सके।
रायपुर की हुई धीमी गति से शुरुआत
पहले दिन 54 ओवर में 3 विकेट खोकर 71 रन बनाने वाली रायपुर की टीम ने दूसरे दिन भी धीमी बैटिंग की। रायपुर के बल्लेबाजों ने रन बनाने में ज्यादा कोई संघर्ष नहीं किया। दूसरे दिन 74.4 ओवर का खेल हुआ। जिसमें बिलासपुर ने 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। आज मैच का अंतिम दिन है, ऐसे में बीसीए को फाइनल पहुंचने के लिए अभी 191 रनों की और जरूरत है। तभी बढ़त के आधार पर टीम को फाइनल का टिकट मिल सकता है। वहीं बारिश के कारण दूसर दिन भी मैच देरी से शुरू हुआ। मैच करीब 11 बजे के आसपास शुरू हुआ। जिसके कारण दूसरे दिन 74.4 ओवर का ही खेल खेला जा सका।
कार्तिक और सजल ने चटकाए 2-2 विकेट
मैच के दौरान बीसीए के गेंदबाजों ने विकेट के लिए हर संभव प्रयास किया। खुद गेंदबाजी करते हुए कप्तान कार्तिक नायडू ने 9 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। कार्तिक के अलावा सजल चंद्राकर ने 28 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। वहीं पहले दिन 2 विकेट लेने वाले एम बिन्नी ने दूसरे दिन भी 1 विकेट हासिल किया। एम बिन्नी ने मैच में 37.4 ओवर गेंदबाजी जिसमें वे 42 रन देकर 3 विकेट लिए और 21 ओवर मेडन भी फेंके है।