पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मन व बुद्धि को न होने दें कूड़ेदान, एकाग्रता से करंे काम मनीषा दीदी

मन व बुद्धि को न होने दें कूड़ेदान, एकाग्रता से करंे काम-मनीषा दीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही शहर में बच्चों के लिए अलग-अलग स्थानों पर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भी आयोजित कराए जा रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन एचआईजी 1083 हाउसिंग बोर्ड में किया गया। इसमें विवि की बह्माकुमारी मनीषा दीदी ने बच्चों को एकाग्रता के फायदे बताए।

हाउसिंग बोर्ड में लगाए गए समर कैंप में बह्माकुमारी मनीषा दीदी ने कहा कि, किसी भी लक्ष्य को पाना या अपने विषय पर मन और बुद्धि को लगाना ही एकाग्रता कहलाता है। मन व बुद्धि को कूड़ादान न होने दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बहुत से बच्चे मोबाइल, इंटरनेट, सोशल मीडिया द्वारा अलग ही दुनिया मे चले गए हैं। उनकी मन की एकाग्रता खत्म होती जा रही है। मन जितना नकारात्मक होगा उतना ही शरीर तनाव व बीमारियों से ग्रसित होता चला जाएगा।

बच्चों ने की वैल्यू वॉक

सेक्टर-7 के पीस ऑडिटोरियम में भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा उसके सहयोगी संगठन राजयोग शिक्षा एवं अनुसंधान प्रतिष्ठान के प्रभाग द्वारा समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यहां कैम्प के 10वें दिन इनर ब्यूटी कॉम्पिटिशन के साथ वैल्यू वॉक का आयोजन हुअा। इसे जज करने के लिए बीएसपी स्कूल सेक्टर-9 की प्राचार्य इंदु गोयल व शंकराचार्य विद्यालय की प्रोफेसर अर्चना झा उपस्थित थीं। सभी बच्चों ने निर्णायकों के सवालों का बखूबी जवाब दिया। इस दौरान बच्चों से समर कैम्प का फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर बच्चों को मेडिटेशन भी कराया गया।

एकाग्रता से कार्य कुशलता बढ़ती है। कम समये मे अधिक कार्य होता है। स्मृति की शक्ति का विकास होता है। एकाग्रता से अनुभवी बनते जाएंगे। आप कितना समय पढ़ते हैं इसका महत्व नहीं हैं, लेकिन कितना समय एकाग्र होकर पढ़ते हैं इसका महत्व है।

बच्चों को दिए ड्राइंग के टिप्स:समर कैम्प में बच्चों को एकाग्रता के अलावा ड्राइंग के टिप्स भी दिए। सुधाकर राव ने बच्चों को ड्राइंग करना सिखाई।

यह हैं एकाग्रता के फायदे

खबरें और भी हैं...