पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • एशियन गेम्स के दूसरे कैंप के लिए भी छत्तीसगढ़ की रमशीला का हुआ चयन

एशियन गेम्स के दूसरे कैंप के लिए भी छत्तीसगढ़ की रमशीला का हुआ चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| छत्तीसगढ़ की सीनियर वुमेंस कबड्डी खिलाड़ी रमशीला दुग्गा का चयन एशियन गेम्स के लिए आयोजित दूसरे और फाइनल कैंप के लिए किया गया है। रमशीला 15 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित पहले कैंप में शामिल हुईं थीं और यहां शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दूसरे कैंप में जगह दी गई है। पहले कैंप में 30 खिलाड़ियों को बुलाया गया था। 15 मई से 4 जून तक अहमदाबाद में लगने वाले फाइनल कोचिंग कैंप में 20 खिलाड़ियों को जगह मिली है। कैंप के लिए रमशीला सोमवार को रवाना हुईं।

खबरें और भी हैं...