चलती ट्रेन और स्टेशन पर महिलाओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के तरीके
भिलाई| चलती ट्रेन और रेलवे स्टेशन परिसर में छेड़खानी जैसी घटनाओं से महिलाओं व युवतियों को बचाने के लिए मंगलवार को पुलिस द्वारा गर्जना कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान ट्रेन के डिब्बों और स्टेशन परिसर में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर के सीखाने के साथ ही उन्हें सतर्कता कैसे बरतना चाहिए इसकी जानकारी दी। इस दौरान डीएसपी रेल टीआर कंवर ने रायपुर से भिलाई के मध्य चलती ट्रेन के अंदर महिलाओं को जागरूक किया।