स्टूडेंट्स होते हैं स्कूल-कॉलेज की सबसे कीमती संपत्ति, उनके बिना शिक्षक-कॉलेज कुछ नहीं
छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज धनोरा में लास्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें सभी छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। साथ ही कॉलेज के अनुभव भी आपस में शेयर किए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुनीता लूनिया और कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. जे शिवकुमार उपस्थित रहे। प्राचार्य डाॅ. शिवकुमार ने कहा, विद्यार्थी किसी भी संस्था की सबसे कीमती संपत्ति होते हैं। उनके बिना शिक्षक और कॉलेज कुछ भी नहीं हैं। कॉलेज की सुनीता लूनिया ने कहा, जीवन में माता-पिता ही हमारे पहले गुरु होते हैं। इसलिए उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ. रूचि सक्सेना, ट्रेनिंग व प्लेसमेंट आफिसर नरोत्तम भोंसले, देव्यानी तंबोली, प्रो पूनम देशमुख, पी.शंकर राव, नंदा मुडे, आशा सेमुअल, वीपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
फेयरवेल पार्टी के दौरान फोटो सेशन कराते स्टूडेंट्स और शिक्षक।