भिलाई की शिखा को मिला बेस्ट कास्ट्यूम अवार्ड
भिलाई की शिखा साहू ने प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़-2018 में पार्टिसिपेट कर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल कास्ट्यूम में खिताब जीता है। शिखा ने सक्रिय रूप से चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में महिला सशक्तिकरण, पेड़ लगाओ हरियाली लाओ, स्वच्छ भारत मिशन, मानसिक स्वास्थ्य जैसे विभिन्न सामाजिक कारणों की सहायता और समर्थन करने के लिए भाग लिया। सभी को इसके लिए प्रेरित किया। सेक्टर-5 की रहने वाली शिखा के पति अजय साहू हैं। मुंबई में पनाश मिसेस इंडिया-2018 के डायरेक्टर राजेश कपूर की ओर से इसका आयोजन किया गया। यहां 24 प्रतिभागियों ने रैंप पर अपना टैलेंट दिखाया। सभी ने अपने-अपने राज्य को रिप्रजेंट किया। शिखा ने छत्तीसगढ़ और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में बताया।
रैंप पर अपना टैलेंट दिखाती भिलाई की शिखा साहू।