नेहरू आर्ट गैलरी में 16 से 38 कलाकारों की लगेगी पेंटिंग्स
नेहरू आर्ट गैलरी में पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
स्वतंत्र कलाकारों के समूह प्रयोग-2 की प्रदर्शनी
सिटी रिपोर्टर | भिलाई
बीएसपी के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित एवं सिविक सेंटर स्थित नेहरु आर्ट गैलरी में 16 से 18 मई तक अंचल के 38 स्वतंत्र कलाकारों के समूह “प्रयोग-2” द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की समूह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। संयंत्र के जीएम इंचार्ज माइंस (खदान एवं रावघाट) डी भार्गव 16 मई की शाम 6 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
खैरागढ़ विश्वविद्यालय एवं शांति निकेतन के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित पेंटिंग्स का सूक्ष्मता के साथ निर्माण किया गया है। लैंड स्केप, एब्सट्रेक्ट और नए प्रयोग के रूप में विभिन्न माध्यमों से बनी पेंटिंग्स में रंगों का संयोजन और कलाकार की भावनाओं की स्पष्ट झलक दिखलाई पड़ती है। प्रदर्शनी 16 से 18 मई तक शाम 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भिलाई के नागरिकों के लिए अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इसमें अंचल के 38 कलाकारों की पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया जाएगा। इसे देखने के लिए अभी से कला प्रेमियों में उत्साह है।