पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • स्पेशल बच्चों के लिए आज से स्वयंसिद्धा का शुरू होगा एक्टिंग वर्कशॉप

स्पेशल बच्चों के लिए आज से स्वयंसिद्धा का शुरू होगा एक्टिंग वर्कशॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वयंसिद्धा ए मिशन विथ ए विजन कल्चरल ग्रुप द्वारा आयोजित अभिनय कार्यशाला 16 मई से प्रारंभ हो रहा है। भिलाई में पहली बार विवाहित महिलाओं के लिए एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण रहेगा, मानसिक व शारीरिक दिव्यांग बच्चों की अभिनय कार्यशाला। कार्यशाला के दौरान इन बच्चों को न केवल अभिनय द्वारा जीवन जीने की कला बताई जाएगी, बल्कि उनके द्वारा एक नाटक का भी मंचन किया जाएगा।

आयोजक व स्वयंसिद्धा की डायरेक्टर सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि, स्वयंसिद्धा कोई समिति या संस्था नहीं है, बल्कि एक विचारधारा है। जो समाज की पुरानी सोच को बदलना चाहती है। इसी कड़ी में इस अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके कैंप डायरेक्टर होंगे मुंबई से आ रहे वरिष्ठ रंगकर्मी शिवदास घोडके। 16 मई सुबह 10 बजे भिलाई क्लब सिविक सेंटर में कार्यशाला का शुभारंभ मेयर देवेंद्र यादव करेंगे। 12 दिवसीय इस कार्यशाला का समापन 27 मई शाम 7.30 बजे किया जाएगा। इस कार्यशाला में शहर के अनेक लोग व बच्चे हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...