पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार और बाइक की टक्कर में युवक का हाथ हुआ अलग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| नंदिनी थाना क्षेत्र में बाइक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में युवक का एक हाथ पूरी तरह अलग हो गया। घटना के बाद इलाज के लिए उसे रायपुर भेज दिया गया है। नंदिनी पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे विकास पिता दिलीप सेन अहिवारा बाइक (सीजी 07 एलएफ 7294) से रायपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान फोर्ड फिगो (सीजी 04 एचसी 9868) में सवार होकर रायपुर निवासी विनोद पवार अहिरवारा की तरफ से आ रहा था। इस बीच अभ्युदय संस्थान के पास दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार विकास का एक हाथ शरीर से अलग हो गया और उसके पैर में भी फैक्चर हो। नंदिनी पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...