पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दो युवकों ने राजनांदगांव से किराए पर ली कार, ड्राइवर को घायल कर हुए फरार

दो युवकों ने राजनांदगांव से किराए पर ली कार, ड्राइवर को घायल कर हुए फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव से कार किराए पर लेकर आए दो युवक सेक्टर-1 क्षेत्र में ड्राइवर को घायल कर कार लूट ले गए। एएसपी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि घटना के बाद कार रायपुर की तरफ निकल गई । घायल ड्राइवर संदीप संगारी को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि अभी उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। एएसपी ने बताया कि बुधवार को राजनांदगांव के रेलवे स्टेशन से दो युवकों ने भिलाई के लिए क्विड (सीजी08-3268) किराए पर ली थी। इस पर राजनांदगांव के राहुल नगर कुंज विहार निवासी संदीप संगारी दोनों लड़कों को लेकर करीब 3.30 बजे भिलाई के लिए निकला। करीब सवा घंटे बाद 4.30 बजे के आसपास संदीप दोनों को लेकर सेक्टर-1 एरिया में पहुंचा।

यहां एकांत एरिया देखकर दोनों लड़कों ने संदीप पर चाकू से हमला बोल दिया। एएसपी पोर्ते ने बताया कि इस दौरान दोनों युवकों ने ड्राइवर के सीने और गर्दन पर वार कर घायल कर दिया और रास्ते में छोड़कर कार रायपुर की ओर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है। इसके अलावा रायपुर, महासमुंद और बिलासपुर पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा चौक-चौराहों पर पड़ने वाले सीसीटीवी से युवक की शिनाख्त की जा रही है।

खबरें और भी हैं...