पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नेहरू नगर की तर्ज पर जुनवानी क्षेत्र का होगा विकास, बनेगी पक्की सड़क

नेहरू नगर की तर्ज पर जुनवानी क्षेत्र का होगा विकास, बनेगी पक्की सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुनवानी और खम्हरिया क्षेत्र का विकास नेहरू नगर की तर्ज पर होने वाला है। विकास की रूपरेखा तैयार हो गई है। जुनवानी और खम्हरिया के साथ-साथ उसके आसपास आवासीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधा के साथ-साथ अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम भिलाई ने प्लानिंग कर ली है।

आगामी दिनों में खम्हरिया और जुनवानी इलाके की सड़कों के लिए निगम ने प्रस्ताव बनाया है। 76 लाख रुपए से सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए वर्कऑर्डर जारी हो गया है। जल्द ही काम शुरू होगा। यही नहीं, जुनवानी और खम्हरिया के तालाब का गहरीकरण होगा। ताकि आसपास के 10 किमी एरिया के वाटर को रिचार्ज किया जा सके। जैसा कि नेहरू नगर में भेलवा तालाब का निर्माण किया गया है।

आने वाले दिनों में होंगे ये कार्य

खम्हरिया रोड का निर्माण होगा। इस पर 76 लाख रुपए खर्च होंगे।

खम्हरिया और जुनवानी तालाब का गहरीकरण होगा। इस पर 92 लाख रुपए खर्च होंगे।

20 लाख रुपए से खम्हरिया में नाली निर्माण होगा।

जुनवानी से रायपुर नाका जाने वाली रोड में डिवाइडर का प्रस्ताव है।

जुनवानी क्षेत्र में शहर का सबसे सुंदर गॉर्डन बनाने की योजना निगम की है।

मॉडल आंगनबाड़ी का निर्माण भी यहां होगा।

24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन।

बारिश का पानी निकासी के लिए क्षेत्र में नाली निर्माण।

बनेगी नई पानी टंकी

जुनवानी और खम्हरिया व आसपास क्षेत्र के लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचाने के लिए ननि भिलाई द्वारा पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव अमृत मिशन और जलकार्य विभाग द्वारा बनाया गया है। इसकी क्षमता करीब 2 से 3 लाख लीटर होगी। निगम अफसरों का कहना है कि क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।

होगा तालाब का गहरीकरण

जुनवानी और खम्हरिया क्षेत्र में विकास के लिए रूपरेखा बनाई गई है। क्षेत्र का विकास भी किया जा रहा है। आगामी दिनों में सड़क बनेगी। क्षेत्र के लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से सामना करना न पड़े इसके लिए जुनवानी व खम्हरिया तालाब गहरीकरण किया जाएगा। देवेंद्र यादव, मेयर, भिलाई

खबरें और भी हैं...