पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मोटर पंप लगाकर पाइप लाइन से पानी खींचने वालों पर होगी कार्रवाई

मोटर पंप लगाकर पाइप लाइन से पानी खींचने वालों पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|शहर में पेयजल पाइप लाइनों में मोटर पंप लगाकर पानी खींचने वालों के साथ ही अवैध नल कनेक्शन लेने वालों पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश निगमायुक्त केएल चौहान ने दिए हैं। उन्होंने समस्त जोन के प्रभारी और पेयजल वितरण से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वह सभी वार्डों का नियमित रूप से निरीक्षण करें ताकि गर्मी के दिनों में पेयजल वितरण में किसी तरह की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वह पानी का दुरुपयोग रोकें और पानी को व्यर्थ बहने से रोकें।

खबरें और भी हैं...