पांच माह से बैड पर था मरीज, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया सफल हिप रिप्लेसमेंट, आज स्वस्थ
भिलाई|किशोरी लाल गुप्ता 68 वर्ष को आज से 5 महिने पहले बाये कुल्हे की हड्डी एवं बाये हाथ की हड्डी में फैक्चर था उनका बाये हाथ की हड्डी का आॅपरेशन अन्यत्र हॉस्पिटल मेंं कर के कुल्हें के हड्डी के फेक्चर को छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से मरीज 5 महिने से बिस्तर पर था। ज्ञात हो कि यह मरीज मधुमेह, उच्च रक्त चाप एवं शांस की बीमारी से ग्रस्ति है एवं उसके हदय में पेसमेकर लगा हुआ हैं। इन बीमारियों के वजह से इस मरीज का उपचार बड़ा़ जटिल था परन्तु शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी भिलाई के हड्डी रोग विभाग ने चेयरमैन आई. पी. मिश्रा जी के प्रोत्साहन से हड्डी रोग विभाग के डॉ. मनोज जैन एवं डाॅ. अभय प्रताप सिंह तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जेएन अग्रवाल के टीम द्वारा पूर्ण कुल्हा प्रत्यारोपण (टीएचआर) किया गया एवं मरीज काे दर्द एवं दूसरी समस्याओं से निजात दिलाई। आज के तारिख में उक्त मरीज खडे़ होकर घूमने फिरने में सक्षम है।