फंगल इंफेक्शन से बचने नियमित रूप से शरीर की सफाई जरूरी, कपड़ों को नमी वाली जगह से दूर रखें: डॉ सेंदूर
भिलाई|चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संप्रीति सेंदूर ने बताया कि फंगल इन्फेक्शन (दाद, खाज, खुजली, फफूंद संक्रमण) में देखभाल अच्छी तरह से करना चाहिए, उन्होंने बताया कि फंगल इन्फेकशन से बचने के लिए नियमित रूप से स्नान एवं शरीर की सफाई अनिवार्य है. कपडे पहनने से पहले ज्यादा नमी को दूर करने के लिए जांघो वाली जगह को अवश्य सुखाएं एवं ढीले कपडे पहनें, गर्मियों में इसका विशेष ध्यान देना चाहिए. संक्रमित व्यक्ति के वस्त्र को गर्म पानी में , कपडों को कम से कम 2 घंटे घूप में सुखाना चाहिए, सुती कपडों का उपयोग करना चाहिए. डाॅ. संप्रीति सेन्दूर ने कहा कि हमारा आहार आरोग्यप्रद होना चाहिए जिससे कि हमारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढे. डॉ. सेंदूर ने कहा कि स्नान के बाद गीले तौलिए से शरीर को न पोछें एवं गीले कपडे न पहने संक्रमित व्यक्ति के कपडों के साथ स्वस्थ् के कपडे नहीं धोना चाहिए. तंग कपडे न पहने, शरीर की नियमित सफाई करें. अगर परिवार में किसी को फंगल इन्फेक्शन जैसे कि दाद, खाज, खुजली शरीर के किसी भी हिस्से पर नजर आए तो अपने आसपास के चर्मरोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।