दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज दुर्ग में
भिलाई|भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा का चुनाव बीते दिनों हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कमल पाटनी विजय हुए। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पाटनी का पहली बार 17 मई को दुर्ग आगमन होगा। जैन समाज ने उनके स्वागत की तैयारी की है। पाटनी गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे आजाद हिंद एक्सप्रेस से दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।