सेक्टर-6 गुरुद्वारा की वार्षिक आमसभा 20 को
भिलाई|गुरुद्वारा गुरु सिंग सभा सेक्टर-6 की वार्षिक आमसभा 20 मई को रखी गई है। बैठक सुबह 11 बजे से गुरुद्वारा भवन में शुरू होगी। प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंग ने बताया कि इस दिन बीते सत्र का लेखा-जोखा सहित कार्यक्रमों की जानकारी पदाधिकारी देंगे। वहीं आने वाले वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी सदस्यों को दी जाएगी।