पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • हर क्षेत्र में आगे रहंे महिलाएं, तब ही होगा समाज का विकास: वर्मा

हर क्षेत्र में आगे रहंे महिलाएं, तब ही होगा समाज का विकास: वर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| लोधी भवन कोहका में अवंती बाई लोधी महिला समिति ने छत्तीसगढ़ स्तरीय महिला सम्मेलन व संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंची पदाधिकारियों ने समाज हित में अपने विचार रखे। संगोष्ठी का विषय एक पहल, जाने अपने और अपनों को, पहचाने नारी शक्ति था। सभी महिलाओं ने परिचय देते हुए अपनी भावनाओं को मंच के माध्यम से रखा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मालती वर्मा ने की।

मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिपं की अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा, छग महिला लोधी समाज की अध्यक्ष नीता लोधी थीं। उन्होंने समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को बताया। उन्हें सशक्त बनकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि मुंगेली जिपं सभापति जागेश्वरी वर्मा, राजनांदगांव जिपं सदस्य यशोदा वर्मा, लता जंघेल, राम बाई वर्मा आदि रहे।

खबरें और भी हैं...