पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मियों को मिले बकाया राशि

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मियों को मिले बकाया राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|एचएससीएल से स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं करने का आरोप हाईकोर्ट के अधिवक्ता एचआर यादव ने प्रबंधन पर लगाया है। उन्होंने कर्मचारियों की बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की है। यादव ने बताया कि कंपनी में वर्ष 1988 से स्वैच्छिक सेवानिवृति लागू की गई थी। तब से लेकर अब तक स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कंपनी को केंद्र सरकार द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए पूरी राशि प्रदान की जा चुकी है। इसके बाद भी कंपनी द्वारा कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

खबरें और भी हैं...