योग ओलिंपियाड के लिए आवेदन 18 मई तक, 18 जून से होगा आयोजन
भिलाई | राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) योग के माध्यम से स्वास्थ्य और सौहार्द्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली स्टूडेंट्स के लिए योग ओलिंपियाड का आयोजन करने जा रही है। जो ब्लॉक स्तर से शुरू होकर जिला स्तर, राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह 18 से 20 जून 2018 को आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेने के लिए 18 मई तक आवेदन किया जा सकता है। शहर के एक स्कूल के स्टूडेंट हाल ही में साउथ एशियन योग स्पोर्ट्स कॉम्पिटीशन में हिस्सा ले चुके हैं।