20 को स्टेट लेवल डांस काॅम्पीटिशन का ऑडिशन
भिलाई| डांस की फील्ड में करियर बनाने में इंट्रेस्ट रखने वालों को मंच देने के मकसद से डांस का महायुद्ध कॉम्पिटीशन आयोजित किया जा रहा है। स्टेट लेवल डांस कॉम्पिटीशन के लिए ऑडिशन 20 मई रविवार को मैग्नेटो मॉल रायपुर में शाम 4 बजे से रखा गया है। ग्रैंड फिनाले 27 मई रविवार को होगा। कॉम्पिटीशन तीन कैटेगरी में होगा। पहले में 5 से 12 साल, दूसरे में 13 से 17 और तीसरे में 18 से 25 साल तक के पार्टीसिपेंट्स अपना डांसिंग टैलेंट दिखा सकेंगे। सोलो डांस और ग्रुप डांस परफॉर्म कर सकते हैं। इसके लिए मैग्नेटो मॉल की हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।