पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • साइंस काॅलेज दुर्ग के 11 स्टूडेंट्स जूनियर रिसर्च फेलोशिप जेआरएफ नेट में सिलेक्ट

साइंस काॅलेज दुर्ग के 11 स्टूडेंट्स जूनियर रिसर्च फेलोशिप जेआरएफ नेट में सिलेक्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर की जूनियर रिसर्च फैलोशिप जेआरएफ नेट तथा लेक्चरर शिप पात्रता परीक्षा दिसंबर 2017 में सफलता प्राप्त की है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके. राजपूत ने विद्यार्थियों की सफलता पर बताया कि सत्र 2017-18 विद्यार्थियों की उपलब्धियों भरा रहा। डॉ. राजपूत के अनुसार नेट 2017 परीक्षा में महाविद्यालय के बाॅयो टेक्नालॉजी विभाग के 6, रसायन विभाग के 2, भौतिकी विभाग के 2 तथा भूगर्भशास्त्र विभाग के 1 विद्यार्थी ने सफलता हासिल की है। महाविद्यालय के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में नेट परीक्षा में प्रथम बार विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की है।

इन्होंने पास किया नेट परीक्षा: महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बाॅयो टेक्नालॉजी विभाग के विद्यार्थी विवेक रात्रे, सोमेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, कुमारी अमनदीप कौर, सूरज धुर्वे तथा कमल किशोर। भूगर्भशास्त्र के छात्र मनदीप सिंह, भौतिकी शास्त्र विभाग के नीरज वर्मा व लेखा प्रसाद। रसायन शास्त्र विभाग के आशुतोष तथा डॉ. नीलम सेन ने दिसंबर 2017 में आयोजित जेआरएफ नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर डॉ. अनुपमा अस्थाना, डॉ. अजय सिंह, डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. अनिल कुमार ने हर्ष जताया।

खबरें और भी हैं...