पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • आज से रविंद्र उत्सव 2018, गीत संगीत की होगी प्रतियोगिता, सैकड़ों कलाकार लेंगे भाग

आज से रविंद्र उत्सव-2018, गीत-संगीत की होगी प्रतियोगिता, सैकड़ों कलाकार लेंगे भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर-6 और जेएमसी लाइव बैंड भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से रविंद्र उत्सव-2018 का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में 17 से 19 मई तक रविंद्र संगीत, नजरुल गीती, लोक गीत, बंग्ला आधुनिक, बंग्ला फिल्मी गीत व वादन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

वादन प्रतियोगिता पहली बार इस उत्सव में शामिल की गई है। रविंद्र उत्सव 2018 का उद्घाटन गुरुवार शाम 6 बजे किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि चिरंजीव जैन, निदेशक न्यू सचदेवा पीटी कॉलेज, भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर-6 के महासचिव दिलीप विश्वास आदि शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण 20 मई को कालीबाड़ी सेक्टर-6 में किया जाएगा। आयोजन के प्रमुख दिलीप विश्वास ने बताया कि जो इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं वे और जो अब तक प्रवेश पत्र जमा नहीं कर पाए हैं वह प्रतियोगिता के दिन सीधे आयोजक से ऑन द स्पॉट प्रवेश पत्र जमा कर हिस्सा ले सकते है।

चार वर्गों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता को 4 वर्गों में बांटा गया है। ग्रुप ए में 6 से 12 वर्ष, ग्रुप बी में 13 से 18 वर्ष, ग्रुप सी में 19 से 25 वर्ष और ग्रुप डी में 26 वर्ष एवं ओपन आयु वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर-6, क्लपकृति अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 002, अवधपुरी, रिसाली जेएमसी लाइव बैंड भिलाई कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...