गोवा में होने वाली राष्ट्रीय म्यू थाई स्पर्धा के लिए राज्य की टीम घोषित
भिलाई| म्यू थाई इंडिया नेशनल फेडरेशन और गोवा म्यू थाई संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पणजी में 1 से 4 जून तक चलेगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ म्यू थाई दल की घोषणा बुधवार को की गई। दल में 49 बालक व 39 बालिका शामिल हैं। 88 सदस्यीय टीम 30 मई को चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गोवा रवाना होगी। म्यू थाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम पिछले 10 सालों से लगातार ओवरऑल विजेता का खिताब जीत रही है।