पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • अतुल के नाबाद 44 रनों की बदौलत चार्जर ने सुपर को 4 विकेट से हराया

अतुल के नाबाद 44 रनों की बदौलत चार्जर ने सुपर को 4 विकेट से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पीसीएल-2018 में बुधवार को पीसीसी सुपर और पीसीसी चार्जर के बीच मैच हुआ। जिसमें पीसीसी चार्जर ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। पीसीसी सुपर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 88 रन बनाए। जिसमें वंश द्विवेदी ने सर्वाधिक 21 रन और गौतम ने 20 रन बनाए। 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीसी चार्जर की शुरुआत काफी खराब रही। पीसीसी चार्जर का एक समय स्कोर 25 रन पर 5 विकेट था, लेकिन चार्जर के अतुल ने टीम को संभालते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई।

खबरें और भी हैं...