लेट्स प्ले फुटबॉल: जिले के 210 बच्चों ने लिया हिस्सा 18 मई से अंडर-12 के खिलाड़ियों के बीच होगा मैच
एएफसी ग्रास रूट डे के अवसर पर बुधवार को लेट्स प्ले फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दुर्ग जिला फुटबॉल संघ द्वारा पंत स्टेडियम सेक्टर-1 में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों के 210 नए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को 18 मई से मैच के दौरान किन बातों का ख्याल रखें और मैच में जीत के लिए क्या जरूरी है? इसकी जानकारी मैच के माध्यम से दी जाएगी। बुधवार को इस दौरान छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के महासचिव डॉ जीडी गांधी, दुर्ग जिले के सचिव मोहनलाल, जी सुरेश (बाबे) मुख्य संरक्षक जिला फुटबॉल संघ, फारुख बेग, पीके साहा कार्यकारी अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ, विजय भारत बीस्ट, प्रोतिम घोष, अब्दुल गफ्फार, रमेश कुमार, आरडी साव, एमआई रहीम, डीजीएस. पिल्लई, अजय वर्मा उपस्थित थे।
अंडर-12 के खिलाड़ियों का आपस में कराया जाएगा मैच: लेट्स प्ले फुटबॉल में हिस्सा लेने वाले विभिन्न क्लब के 210 खिलाड़ियों को बुधवार को फुटबॉल की बारीकियां बताई गई। वहीं अब 6 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के बीच 18 मई से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को परखा जाएगा। फुटबॉल प्रतिभा खोज के लिए जिला फुटबॉल संघ द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को खेल, अपने कोच, मैनेजर, साथी खिलाड़ी, रेफरी आदि से सम्मानित व्यवहार करने की भी जानकारी दी जाएगी।
लेट्स प्ले फुटबॉल के दौरान प्रैक्टिस करते खिलाड़ी।