किचन छोड़कर एक्टिंग सीखने निकली सुपर-30 वुमेंस, सीखा बोलना और एक्सप्रेशन देना
भिलाई में एक्टिंग की कार्यशाला बुधवार से शुरू हुई। स्वयंसिद्धा ग्रुप द्वारा इसका आयोजन कराया जा रहा है। पहले दिन कैंप के डायरेक्टर शिवदास घोड़के ने एक्टिंग से जुड़ी हुई बारीकियां बताई। उन्हें बॉडी लैंग्वेज के बारे में बताया। साथ ही एक्टिंग के दौरान बोलना कैसे है? एक्सप्रेशन कैसे रखना है? ऐसे तमाम बिंदुओं पर डायरेक्टर शिवदास ने टिप्स दिए।
फ्रेंडशिप गेम के द्वारा भी कंसंट्रेशन ऑब्जरवेशन और भावों में संतुलन करने के बारे में भी बताया गया। यह कार्यशाला 27 मई तक चलेगी। अभी वर्कशॉप में 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। स्वयंसिद्धा ग्रुप की डायरेक्टर सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि, वर्कशॉप में गृहिणियों के साथ लेक्चरर डॉक्टर वकील आदि महिलाएं भी शामिल है। स्पेशल बच्चों के वर्कशॉप में 15 बच्चे भाग ले रहे हैं। उनके साथ सामान्य बच्चों की क्लास भी चल रही है।
एक्टिंग वर्कशॉप के दौरान सिटी वुमेंस को अभिनय की बारीकियां सिखाते डायरेक्टर शिवदास घोड़के।
स्पेशल बच्चे भी सीख रहे कला
सोनाली ने बताया कि वर्कशॉप का समापन 27 मई को होगा। शाम 7.30 बजे इस मौके पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि बीएसपी के मटेरियल मैनेजमेंट की ईडी रीता बैनर्जी शामिल होंगी। इसके अलावा लोक कला से जुड़े कलाकार भी शामिल होकर कार्यशाला में अपने अनुभव शेयर करेंगे। इस कार्यशाला में सिटी की वुमेंस के साथ ही बच्चों को भी काफी कृुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा अभिनय करना भी एक कला है। स्पेशल बच्चों को भी यह सीखाया जा रहा है।