पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • डॉग हाउस बनाने निगम को बीएसपी देगा जगह,चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज का होगा मेंटेनेंस

डॉग हाउस बनाने निगम को बीएसपी देगा जगह,चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज का होगा मेंटेनेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में आवारा कुत्तों को पकड़कर रखने के लिए नगर निगम डॉग हाउस बनाएगा। यह बीएसपी की बिल्डिंग में बनेगा। बीएसपी की ऐसी बिल्डिंग जो अनुपयोगी हो गया है। इसके लिए बीएसपी सीईओ एम. रवि ने सहमति दे दी है। शनिवार को भिलाई निगम के 18 साल के इतिहास में पहली बार निगम और बीएसपी प्रबंधन की ऑफिशियली मीटिंग हुई। इसमें डॉग हाउस से लेकर अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह पहला मौका था, जब उस मीटिंग में मेयर से लेकर सभापति, आयुक्त, नेता प्रतिपक्ष और टाउनशिप के सभी पार्षद शामिल हुए। डेढ़ घंटे तक भिलाई निवास में मीटिंग में हुई।

बैठक में टाउनशिप के सभी पार्षदों ने अपनी बात रखी। ज्यादातर ने टाउनशिप के वार्डों में सफाई से लेकर सौंदर्यीकरण का विषय रखा। बीएसपी सीईओ एम. रवि ने बीएसपी के संबंधित विभाग के अफसरों को शिकायत सुनने के बाद निराकरण के लिए कहा है। अब हर दो महीने में निगम और बीएसपी की मीटिंग होगी। सीईओ ने आश्वास्त किया है।

शहर विकास के इन महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा, लिया निर्णय...

चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज: हर बारिश में पानी भर जाता है। अंडरब्रिज के पास नाली नहीं है। निगम बनाना चाहता है मगर बीएसपी से एनओसी नहीं मिली है। इसके लिए एनओसी देने बीएसपी तैयार हुआ। अब मेंटेनेंस होगा।

खुर्सीपार में ग्रील: सुपेला से लेकर पॉवर हाउस चौक तक हाइवे में ग्रील लगा है। मगर खुर्सीपार एरिया में छूट गया है। बीएसपी की मदद से खुर्सीपार एरिया में भी ग्रील लगाया जाएगा। ताकि हादसे पर नियंत्रण लगाया जा सके।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट: टाउनशिप से निकलने वाले ठोस अपशिष्ठों को निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में व्यवस्थित रूप से डाला जाएगा। अब तक शिकायतें मिल रही थी।

सियान सदन: टाउनशिप के वार्डों में निगम सियान सदन बनाएगा। जगह बीएसपी देगा।

पुलिया का संधारण: सेक्टर-6 के बीएसपी आवास का मेंटेनेंस, पुल-पुलिया जर्जर है, जिसका मेंटेनेंस किया जाएगा। यहां की सड़कों की दशा भी सुधारी जाएगी।

टीए बिल्डिंग में नोडल: सिविक सेंटर स्थित नगर एवं सेवाएं विभाग के दफ्तर में निगम का नोडल अधिकारी होगा।

कैंप क्षेत्र में सीवरेज: कैंप इलाके में बीएसपी के क्वार्टर में सीवरेज की समस्या है। इसे दुरूस्त करने की चर्चा हुई।

फॉरेस्ट एवेन्यू में एलईडी: फॉरेस्ट एवेन्यू का सौंदर्यीकरण का मामला भी उठा। मरोदा सेक्टर के पार्षद ने कहा कि फॉरेस्ट एवेन्यू और मैत्री बाग रोड उपेक्षित है।

भिलाई निवास में आोजित बैठक में टाउनशिप के पार्षदों ने सीईओ को अपनी समस्या बताई।

मेयर के साथ पार्षदों ने रखी बात

समस्याओं का होगा समाधान

टाउनशिप, कैंप और खुर्सीपार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीईओ एम. रवि से चर्चा हुई। सभी पार्षदों ने अपनी बात रखी। सीईओ ने समस्याओं के समाधान का वादा किया है। निगम के इतिहास में यह पहला मौका था जब टाउनशिप के पार्षद सीधे अपनी बात सीईओ तक रख रहे थे। हर दो महीने में हम सीईओ के साथ मीटिंग करेंगे। विकास के लिए जरूरी है। देवेंद्र यादव, मेयर, नगर निगम भिलाई

इस मीटिंग में मेयर देवेंद्र यादव, सभापति पी. श्यामसुंदर राव, नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन, एमआईसी मेंबर व टाउनशिप के पार्षद नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू, केशव बंछोर, साकेत चंद्राकर, रिंकू साहू, पीयूष मिश्रा, शिवप्रकाश शिबू, रंग बहादुर, रश्मि सिंह, विनोद चेलक, मनोज आदि मौजूद रहे।

शहर विकास पर हुई पहल...

पहली बार टाउनशिप और खुर्सीपार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निगम और बीएसपी प्रबंधन एक साथ मीटिंग की। राज्य शासन के प्रयास से निगम लगातार टाउनशिप में विकास कार्य कर रहा है। 11 को हुए सामान्य सभा की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। सभी ने एकमत होकर शहर विकास के मुद्दे पर बात की। निगम व बीएसपी की अच्छी पहल है। वशिष्ठ नारायण मिश्रा, सीनियर पार्षद, ननि

खबरें और भी हैं...