भास्कर न्यूज | भिलाई/कवर्धा
फर्जी कंपनी बना रकम दोगुना करने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी कर 2 महिला समेत 8 आरोपी फरार हो गए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 34 चिटफंड अधिनियम 1978और छग निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मिनीमाता चौक पर एक फर्जी कंपनी बनाकर ऑफिस खोला था।
पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया
ठगी के सभी आरोपी दुर्ग और हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपियों में एजेंट शिव साहू निवासी अंडा दुर्ग, देवेन्द्र कुमार साहू निवासी आमटी दुर्ग, संचालक मोहन पिता रामप्रताप शर्मा, ललित कुमार झामब पिता कुन्दनलाल दोनों महेश नगर अंबाला गेट हरियाणा, बलजीत सिंह पिता मोहित सोनी निवासी सिकलीगढ मोहल्ला अंबाला गेट हरियाणा, सैलजा शर्मा पति उसबमोहन शर्मा महेश नगर अंबाला गेट हरियाणा, सचिन मिश्रा सेक्टर 09 अर्बन स्टेट अंबाला सिटी हरियाणा और कंचन झाम्ब पिता श्यामसुन्दर निवासी महेश नगर अंबाला गेट हरियाणा शामिल है।