जेईई एडवांस्ड का एग्जाम रविवार को होगा। सुबह 9 बजे से एग्जाम शुरू होगा। सुबह साढ़े 7 बजे तक स्टूडेंट्स को रिपोर्ट करने कहा गया है। जेईई एडवांस की परीक्षा पहली बार ऑनलाइन होने जा रही है। आईआईटी कानपुर इस बार परीक्षा का आयोजन करा रहा है। इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा में कुल 1 लाख 64 हजार स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 3 घंटे की होगी। पेपर-1 की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक तक होगी।
पिछले साल 1.72 लाख स्टूडेंट्स ने लिया था हिस्सा:जेईई एडवांस की परीक्षा में पिछले साल एक लाख 72 हजार स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस बार करीब 2.3 लाख स्टूडेंट्स पास हुए थे। 30 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी थी।
टॉप आईआईटीज में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स...
आईआईटी बॉम्बे 28813
आईआईटी दिल्ली 31884
आईआईटी गुवाहाटी 11907
आईआईटी कानपुर 20428
आईआईटी खड़गपुर 19145
आईआईटी मद्रास 38231
आईआईटी रुड़की 14414
कुल 164822