छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भिलाई जिला इकाई की महिला विंग की कमान एक बार फिर गीता वर्मा को दी गई है। उनके साथ रश्मि वर्मा को महामंत्री बनाया गया। भिलाई चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने इसकी घोषणा की।
उन्होंने बताया कि सुषमा जेठानी, सरोजनी पाणिग्रही, सुनीता सोनी, पूजा वर्मा, हेमा जोशी, नंदिनी राव, ज्योति वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंत्री पद पर रंजना हरिनखेड़े, ज्योति राघव, सुनीता पाटिल, हेमा रामवानी, फूलो वर्मा, रंजीता हरिनखेड़े, हेमलता हरिनखेड़े, प्रतिमा पारधी की नियुक्ति की गई है।
भिलाई इकाई का कर रहे हैं विस्तार: भिलाई इकाई के गठन के बाद इसका लगातार विस्तार किया जा रहा है। भिलाई चैंबर अध्यक्ष सेतपाल एवं महामंत्री शिरीष अग्रवाल अन्य प्रकोष्ठों बनाकर संगठन को विस्तार देने की कोशिश कर रहे हैं।
संस्था के जनसंपर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने बताया कि इससे पहले महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षा टुटेजा को बनाया गया। इसके बाद जिलों में महिला विंग का गठन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भिलाई जिला इकाई का किया गठन।
युवा चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष ने की अनुशंसा
इससे पहले महिला विंग की कार्यकारिणी घोषित करने के पहले पदाधिकारियों की सूची को युवा चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अजय भसीन और प्रदेश उपाध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा, प्रदेश मंत्री संजय भगचंदानी के पास भेजा गया। उनसे प्रत्येक सदस्यों के बारे में चर्चा की गई। उनकी अनुशंसा के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई। उनकी नियुक्तियों पर आभा मिश्रा, संगीता भसीन, संगीता तुरकर, ज्योति सोनाने, सोनाली पाटिल और चैंबर के पदाधिकारियों ने खुशियां व्यक्त की हैं।