भिलाई|साहू मित्र सभा भिलाई नगर की मासिक बैठक 21 मई को रखी गई है। बैठक शाम साढ़े 6 बजे से सांस्कृतिक सदन जीई रोड सुपेला में होगी। सभा के अध्यक्ष हरीद्वारिका साहू ने बताया कि, बैठक में सभी यूनिट अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों को बुलाया गया है। कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।