पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शुगर, हाइपर टेंशन की बीमारी से बचने के उपाय बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लेट मिल सभागार में “लाईफ स्टाइल डिसीज” कार्यक्रम का आयोजन।

सिटी रिपोर्टर | भिलाई

बीएसपी के प्लेट मिल कार्मिक विभाग द्वारा प्लेट मिल विभाग के सभागार में 19 मई को “लाईफ स्टाइल डिसीज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लाईफ स्टाइल के चलते होने वाली शुगर, हाइपर टेंशन जैसी बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जीएम प्लेट मिल एके सिंह ने लाइफ स्टाइल डिसीज के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लाईफ स्टाइल डिसीज के संबंध में बताए जाने वाले बातों को ध्यान से सुनें और उसे अपने जीवन शैली में अमल करें। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र के वरिष्ठ उप निदेशक डॉ. राजेश्वर राम ने मधुमेह, हृदय रोग एवं हाइपर टेंशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं इसके रोकथाम के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य के संबंध में सभी को जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर नियमित रूप से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना चाहिए एवं आवश्यक हो तो चिकित्सक से परामर्श भी लेते रहना चाहिए।

डाक्टरों द्वारा कर्मियों के सवालों के दिए जवाब

इसी कड़ी में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित सवालों का जवाब भी डॉ. राम के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमन्त कुमार आडिल, वरिष्ठ तकनीशियन, यांत्रिकी अनुरक्षण अनुभाग, प्लेट मिल एवं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री जेके सेठी, उप महाप्रबंधक (यांत्रिकी अनुरक्षण), प्लेट मिल के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक विभाग, प्लेट मिल का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...