पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएसपी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीईओ ने अफसरों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई।

सिटी रिपोर्टर | भिलाई

बीएसपी बिरादरी ने संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एम रवि की अगुवाई में इस्पात भवन सभागार में 21 मई को आतंकवाद के विरुद्ध लड़ने की शपथ ली।

इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक एमएम रीता बैनर्जी, निदेशक प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ केएन ठाकुर, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) बीपी नायक, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) पीके दाश, महाप्रबंधक प्रभारी (खदान-रावघाट) डी भार्गव, महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) अनुराग नागर तथा अन्य विभागों के महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने भी शपथ ली। गौरतलब है कि 21 मई को आतंकवाद िवरोधी दिवस मनाया जाता है। जिसमें देश की अहिंसा एवं सहनशीलता का पाठ भी पढ़ाया जाता है।

खबरें और भी हैं...