पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • शिक्षकों की मांगों पर चार साल में भी राज्य सरकार ने नहीं किया पूरा:चटर्जी

शिक्षकों की मांगों पर चार साल में भी राज्य सरकार ने नहीं किया पूरा:चटर्जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों की प्रत्यक्ष भूमिका है। राज्य के शासकीय सेवकों ने अपने लगन और मेहनत से छत्तीसगढ़ नंबर 1 राज्य का दर्जा दिलाया है। 2013 में भाजपा के घोषणा पत्र में, चार स्तरीय वेतनमान, वेतन विसंगति निराकरण, अर्धवर्षिकी आयु 33 वर्ष को 25 वर्ष करने, पेंशनर को छठवें वेतनमान का लाभ देने, शिक्षकों के आवास व्यवस्था करने सहित अन्य घोषणा किया गया था। लेकिन 4 सालों में सरकार ने एक भी घोषणा पर अमल नहींं किया। सरकार को अपने किए वादों को पूरा करना था। आंदोलन की रणनीति बन रही है।

खबरें और भी हैं...