पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • भिलाई में न हो रायपुर जैसे पीलिया के हालात, अलर्ट जारी, दिए गए निर्देश

भिलाई में न हो रायपुर जैसे पीलिया के हालात, अलर्ट जारी, दिए गए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ोसी जिले रायपुर में पीलिया का प्रकोप फैलने के बाद भिलाई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां निगम आयुक्त केएल चौहान ने स्वास्थ्य अमले को जरूरी निर्देश दिए हैं। कहा है कि, संक्रमित बीमारी को रोकने के लिए जरूरी प्रावधान किए जाएंगे। गंदे पानी की सप्लाई बिल्कुल भी न हो। साथ ही सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

कहा कि वार्ड मोहल्ले में जल जनित बीमारियों की जानकारी प्राप्त होते ही विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...