भिलाई| मजदूर कार्ड में डिजिटल हस्ताक्षर की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अली हुसैन सिद्धीकी ने एक बार फिर निगम आयुक्त केएल चौहान को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को सौंपे ज्ञापन में अली ने कहा कि, बार-बार आवेदन करने के बाद भी मजदूर कार्ड में डिजिटल हस्ताक्षर नहीं हो रहा है। इसकी वजह से मजदूर कार्ड बनवाने आ रहे लोगों को परेशानी हो रही है। आयुक्त ने व्यवस्था सुधारने निर्देश दिए हैं।