पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • घर में बिठाकर शराब पिलाने वाली दो महिलाओं को छावनी पुलिस ने पकड़ा

घर में बिठाकर शराब पिलाने वाली दो महिलाओं को छावनी पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| घर को मयखाना बनाकर लोगों को शराब का सेवन करने वाली दो महिलाओं को छावनी पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब की पौवे और डिस्पोजल गिलास बरामद किया। तेलुगु मोहल्ले की दोनों महिलाओं पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। छावनी टीआई सुरेंद्र उनके ने बताया कि रात में गश्त करने वाली पेट्रोलिंग टीम को मुखबिरों से सूचना मिली कि कैम्प-1 स्वीपर मोहल्ला निवासी आर अनीता तेलुगु पति आर शिशुपाल (40) और ए पुष्पा पति मोहन तेलुगु (35) लोगों घर में बिठाकर शराब पिला रही हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पहुंची टीम मौके पर पहुंच गई। मामला सही पाए जाने पर दोनों महिलाओं के आवासों की घेराबंदी करके पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं...