मेयर यादव ने वार्ड के कुएं का भी हाल देखा, लोगों ने उन्हें पानी की समस्या बताई।
प्रशासनिक रिपोर्टर | भिलाई
भिलाई के गोठ के तहत मेयर देवेंद्र यादव ने सोमवार को वार्ड 23 में चौपाल लगाई। यहां पहले वार्ड का निरीक्षण किया। जहां लोगों ने सड़क, नाली और सफाई की समस्या बताई। लोगों की समस्या सुनने के बाद मेयर यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने मेयर से नालियों की रोजाना सफाई, वार्ड में मिनी गार्डन के लिए इस्टीमेट बनाने, नलकूपों के संधारण और रोजाना टैंकर की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान दौरान जोन आयुक्त बीके देवांगन, सहायक अभियंता वेसराम सिन्हा, स्वच्छता निरीक्षक अंगीरा शर्मा, सब इंजीनियर नीतेश मेश्राम, पार्षद सदिरन बानो,पूर्व पार्षद गफ्फार खान,रोहित मौर्य,रवि सोनी,आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।