पालिका अध्यक्ष सरोजनी ने वार्डों का दौरा समस्या सुनी।
भिलाई| नगर पालिका परिषद जामुल की अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर ने वार्ड 8, 12 और 13 का निरीक्षण किया। जहां गंदगी देख भड़क गई। उन्होंने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को तलब कर फटकारा और साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। वार्ड वासियों ने नपा अध्यक्ष काे अपने बीच पाया तो शिकायतें शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनके सामने पेयजल के संबंध में पाइप लाइन को दुरूस्त करने की मांग रखी तो उन्होंने संबंधित अधिकारी से कहा कि तुरंत पाइप लाइन ठीक कर प्रत्येक नल में टोटी लगा दें।
जनता से सीधे मुलाकात व निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने वार्ड वासियों को लगे हाथ बताया कि इस वर्ष कम वर्षा के कारण भूजल स्रोत नीचे है। जिससे नलों में पानी पूरा प्रेशर के साथ नहीं आ रहा है, फिर भी नपा प्रशासन टेंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कर रहा है।