पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • देवबलोदा पहुंची मेयर चंद्रकांता, समस्या सुनने के बाद दी योजनाओं की जानकारी

देवबलोदा पहुंची मेयर चंद्रकांता, समस्या सुनने के बाद दी योजनाओं की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई-3 चरोदा निगम की मेयर चंद्रकांता मांडले ने सोमवार को वार्ड नं. 31, 32 और 33 के दौरे पर निकली। जहां लोगों से मुलाकात की। उन्हें लोगों ने समस्या बताई। इस दौरान मंदिर व तालाब के सामने गंदगी देख मेयर चंद्रकांता मांडले भड़क गईं। संबंधित अधिकारी को फटकारते हुए सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों ने वार्ड में व्याप्त सफाई व पेयजल की समस्या से रूबरू कराया। जिसपर उन्होंने सबको भरोसा दिया कि सभी शिकायतें कम से कम समय में दूर करा दी जाएंगी।

इसी क्रम में उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी सबको दी। यही नहीं महापौर ने वार्ड में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण व शासन मोबाइल वितरण के फार्म भरने वाली स्थल का निरीक्षण भी किया। उनके साथ एमआईसी मेंबर किशोर साहू, चंद्रप्रकाश पांडेय, राजू देवांगन, रोहित साहू, अर्पणा गुप्ता, आशा यादव, नंदनी जांगड़े, तुलसी मरकाम, एल्डरमेन जांगड़े, पार्षद राकेश ममता वर्मा, बल्लू चंद्राकर आदि मौजूद रहे।

मेयर मांडले को देख लोगों ने वार्ड की समस्या बताई।

खबरें और भी हैं...