मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का विकास यात्रा को लेकर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैठक कर जिम्मेदारियां व जवाबदारियां तय की। विकास यात्रा को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में विकास यात्रा के संभागीय प्रभारी खूबचंद पारख ने संबोधित किया। उन्होंने कहा सीएम डॉक्टर रमन सिंह की यह विकास यात्रा नहीं अपितु तीर्थ यात्रा है। जानकारी दी की यात्रा के दौरान ही कुम्हारी में विशाल सभा होगी। भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के उपरांत बैठक प्रारंभ हुई थी। इस दौरान सह-प्रभारी नीलू शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कम्बो, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विशाल चंद्राकर, चरोदा मेयर चंद्रकांता मांडले, सभापति पी श्याम सुंदर राव, बृजेश बिचपुरीया, चंदन सिंह भदौरिया समेत अन्य मौजूद रहे।
भिलाई भाजपा ने विकास यात्रा के लिए बैठक कर बनाई रणनीति, जिले के सभी पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी, जून में प्रस्तावित है सीएम का दौरा
भिलाई में हुई जिला भाजपा की बैठक, सभी विंग के पदाधिकारियों को यात्रा के लिए जिम्मेदारी दी गई।
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताएंगे पदाधिकारी, लिया संकल्प
भाजपा के महामंत्री खिलावन सिंह साहू ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विकास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दिलाया। कहा कि यात्रा का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि को बताना है। सभी ने संकल्प लिया।
देरी से शुरू हुई बैठक, कई पदाधिकारी चले गए
भिलाई भाजपा की यह बैठक दोपहर 2 बजे प्रस्तावित थी, शुरू होते-होते शाम 5 बज गए। इस तीन घंटे के अंतर में कई पदाधिकरी बैठक छोड़कर चले गए। संगठन के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि, इस संबंध में सभी को सूचना दी गई थी। बैठक में उन्हें विकास यात्रा के लिए जिम्मेदारी भी दी गई है। दुर्ग भाजपा में भी इसके लिए बैठकों का दौर जारी है।
बैठक में महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
इस दौरान बैठक में महिलाओं ने भाजपा प्रवेश भी किया। उनका स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। शामिल होने वालों में गौरांग, शांतिदीप, शकुंतला, निशादीप, स्वेता, कुंदा, करफुल पान, लक्ष्मी, आशा, सुशील दीप, राजेश्वरी सीखा, महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश लिया।
यह विकास यात्रा नहीं तीर्थ यात्रा है-पारख
पार्टी के महामंत्री खिलावन सिंह सहाू ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि 12 जून को जनपद में प्रवेश करने वाली इस यात्रा का 27 प्रभारियों के नेतृत्व में पांच स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता राज्य सरकार व केंद्र सरकार की क्रमश 15 व चार वर्ष की उपलब्धियां का हिसाब-किताब जनता के समक्ष रखेंगे। सभी को जिम्मेदारी दी है।