पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सेक्टर 6 में लगेगा पेविंग ब्लाॅक, स्कूल में कार्यक्रम के लिए बनेगा हॉल, मंत्री पांडेय ने किया भूमिपूजन

सेक्टर-6 में लगेगा पेविंग ब्लाॅक, स्कूल में कार्यक्रम के लिए बनेगा हॉल, मंत्री पांडेय ने किया भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड नं. 55 सेक्टर-6 में पेविंग ब्लॉक लगाने से लेकर सड़क और नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, एमआईसी मेंबर सूर्यकांत सिन्हा व वार्डवासियों ने इसकी नींव रखी। सेक्टर -6 में 16.48 लाख रुपए की लागत से 4 विकास कार्य होंगे। जिसका भूमिपूजन किया गया। वार्ड में पाथवे निर्माण, सफाई कार्य, पेवर ब्लाक लगाने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पांडेय ने कहा कि, जनप्रतिनिधि होने के नाते विकास करना हमारा मूल कर्तव्य है। जहां भी जो भी कार्य कराया जाना संभव हो, मैं उसके लिए पूरी तरह प्रयास करता हूं। आप सभी के सहयोग से वे कार्य होते आ रहे। इस दौरान वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर सूर्यकांत सिन्हा, पार्षद रिंकू साहू, पूर्व पार्षद नीलिमा जैन समेत वार्डवासी मौजूद रहे।

अब टाउनशिप में हो रहे विकास कार्य: मंत्री पांडेय ने कहा कि, पहले टाउनशिप क्षेत्र में कुछ तकनीकी कारणों की वजह से पहले यहां निगम द्वारा कार्य नहीं कराया जा सकता था। वहां हमने बीएसपी प्रबंधन के सहयोग से विकास कार्य किए हैं। परिणाम सभी के सामने हैं।

मंत्री के साथ वार्डवासियों ने भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत की।

सेक्टर-6 में इन कार्यों के लिए रखी गई नींव

सेक्टर -6 सी मार्केट पुराना शिव मंदिर के सामने पेविंग कांक्रीट सीमेंट।

पाथवे और मैदान सफाई कर सीमेंटीकरण के लिए 5.15 लाख।

3.09 लाख से शिव मार्केट नमा कृष्णा टेंट के सामने मेन रोड के किनारे खाली जगह में कांक्रीट ब्लाक पेविंग।

5.15 लाख से शासकीय स्कूल में होगा छोटे हॉल का निर्माण।

3.09 लाख रुपए सड़क-10 में रोड किनारे पेवर ब्लाक लगाने के लिए भूमिपूजन।

खबरें और भी हैं...