खुर्सीपार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई।
सिटी रिपोर्टर | भिलाई
खुर्सीपार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| राजीव गांधी का 27वां पुण्यतिथि मनाया गया। जिसमें देश में किए गए उनके कार्यों को याद किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के उपाध्यक्ष बदरुद्दीन कुरैशी ने बताया कि संविधान में चुनाव में वोट डालने का अधिकार युवाओं को 21 वर्ष दिया गया था। जिसको राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर 18 वर्ष किया। और देश के करोड़ों युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिलाया। यह ऐतिहासिक कदम था जिसने देश के साथ पूरी दुनिया में अपना रोल मॉडल बनाया। इसके अलावा गांव के ग्रामीणों को सभी अधिकार दिलाने पंचायती राज की स्थापना की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, तुलसी साहू, खुर्सीपार ब्लॉक अध्यक्ष डी काम राजू, आर एस शर्मा, राजेन्द्र अपाले, राधा रमन चौबे, के. कोटेश्वर राव, आरबीके राव, मंगा सिंह, सतेन्द्र बंजारे आदि मौजूद रहे।
राजीव गांधी के किए कार्यों को किया गया याद
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत र| राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम ब्लॉक-5 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुभद्रा सिंह द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें देश की तरक्की के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया। इस दौरान लोकेश साहू, संतोष दलाई, साई नाथ, राबिन, टी सुब्बाराव, सुमिति सिन्हा, शालिनी पांडेय, हरीश साहू आदि ने 2 मिनट का मौन रख राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।