महिला मंडल और बालिका मंडल स्वर्णकार संघ का हुआ कार्यक्रम।
कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई
महिला मंडल व बालिका मंडल युवा स्वर्णकार संघ भिलाई-दुर्ग की ओर से आयोजित कला - संस्कृति 2018 के आखिरी दिन सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने चित्र, मूर्ति, योग, स्पोकन इंग्लिश तथा गायन, वादन व नृत्य प्रस्तुत किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसकी सभी तारीफ की। प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह, श्रीफल तथा अतिथियों का सम्मान किया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। समारोह में बच्चे,नारी शक्ति व युवा साथियों तथा वरिष्ठ जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बोधी लाल सोनी, रमेश टहनगुरिया, ओम सोनी, एमबी बंजारे आदि उपस्थित थे।