पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

27 मई को छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का महासम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज गोढ़ी परिक्षेत्र का महासम्मेलन 27 मई को सुबह 11 बजे से गोढ़ी हाई स्कूल में होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव होंगे। अध्यक्षता दुर्ग जिला अध्यक्ष ठाकुर राम यादव करेंगे। संरक्षक नंदलाल यादव, विक्रमचंद यादव, नंदलाल यादव, दशरथ लाल यादव, जीआर यादव आदि होंगे।

दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सामाजिक सम्मेलन और सम्मान समारोह होगा। इसमें सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में करहीडीह, चेटुआ, ढौर, मलपुरीकला, डूमर, लहंगा, खेरथी, मलपुरी खुर्द, खपरी गिरोला, पाहरा, गोढ़ी और अछोटी के सदस्य शामिल होंगे। महासमुंद के विश्राम यादव सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेंगे। समापन समारोह के मुख्यअतिथि अहिवारा विधायक सांवलाराम डाहरे होंगे।

खबरें और भी हैं...