पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मोबाइल एटीएम से 10 गांवों के किसानों ने सीखा पैसा निकालना

मोबाइल एटीएम से 10 गांवों के किसानों ने सीखा पैसा निकालना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोढ़ी में साप्ताहिक बाजार में लगाया गया मोबाइल एटीएम।

भिलाई|जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के मोबाइल एटीएम का वेन मुरमुंदा गोढ़ी पहुंचा। वहां पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों को एटीएम से पैसा निकालना सिखाया। उन्हें कार्ड स्वैप करना, पिन कोड डालना, इसके बाद जितनी राशि निकालनी हो, एमाउंट और रसीद लेना है या नहीं बताया।

मोबाइल एटीएम से किसानों को पैसा निकालने के लिए मुरमुंदा या फिर चरोदा नहीं आना पड़ा। उनको कम से कम 8 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ा। अफसरों का कहना है कि मोबाइल एटीएम से पैसा निकालना किसानों को ज्यादा सरल लग रहा है। आसानी से वे पैसा निकालना सीख रहे हैं। गोढ़ी में लगे साप्ताहिक बाजार में आसपास के दस गांव के ग्रामीण इकट्ठा हुए। इस अवसर पर मुरमुंदा प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, गोढ़ी प्रबंधक विजय वर्मा, ओटेबंद प्रबंधक कृष्णकुमार यादव, दिनेश कुमार साहू, मनराखन साहू, कमल नारायण साहू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...